फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में अनीता और अर्चित रहे प्रथम

विज्ञापन
राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट संस्थान रिवाड़ी में चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते प्रशिक्षु। 
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग संस्थान रिवाड़ी में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के शिक्षकों की देखरेख में परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में अनीता और अर्चित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनको 501 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। अंकेश और राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनको 301 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक सरोज शर्मा ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। इस मौके पर संस्थान के समन्वयक डॉ. निशु चौहान, शिक्षण और गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें