कन्या विवाह कार्यक्रम : विश्व हिंदू परिषद रामपुर की ओर से पूर्वाहन 11:00 बजे श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास में कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पूर्वाहन : सीएचसी नित्थर में पूर्वाहन 11:00 बजे रोगी कल्याण संघ की बैठक होगी। बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में बैठक होगी।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: रणसार वैली के थली गांव में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अपराह्न 3:00 बजे समापन होगा। धार्मिक कार्यक्रम में तीन देवता और सैकड़ों लोग उपस्थित होंगे।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से लेकर अपराह्न 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. पदम शर्मा सेवाएं देंगे।