प्रदर्शन : झाकड़ी में लेबर कोड की अधिसूचना के विरोध में सुबह 9:00 बजे मजदूर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक : पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर की बैठक मिनी सचिवालय में सुबह 10:00 बजे होगी। पेंशनर समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे।
ऑडिशन : किन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए सुबह 10:00 बजे ऑडिशन हाेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : बचत भवन रिकांगपिओ में एबीवीपी दोपहर 12:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. रचना सेवाएं देंगी।