दंगल : राजा रघुवीर स्टेडियम आनी में सुबह 10:00 बजे से दंगल का आयोजन होगा। देशभर के नामी पहलवान भाग लेंगे।
बैठक : रिकांगपिओ में सुबह 10:00 बजे जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक होगी।
शिविर का समापन : नोगली में सात दिवसीय एनसीसी शिविर का पूर्वाहन 11:00 बजे समापन होगा। इस दाैरान स्वयंसेवी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
वार्षिक समारोह : आरके पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह दोपहर 12:00 बजे से होगा। चाैपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
उत्सव का समापन : आनी में तीन दिवसीय सिराज उत्सव का अपराह्न 3:00 बजे समापन होगा।
बिजली बंद : किन्नाैर जिले की 66 केवी भोक्तू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन के अंतर्गत आने वाले 22 केवी खारो, 22 केवी रिब्बा, 22 केवी मूरंग, 22 केवी स्पिलो, 22 केवी पूह-काजा, 22 केवी पूह, 22 केवी चांगो एक्सप्रेस और 22 केवी सुन्नम लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8:00 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में आज सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. अजय कुमार नेगी अपनी सेवाएं देंगे।