शैक्षणिक भ्रमण : कन्या स्कूल रामपुर में सुबह 10:00 बजे छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयाेजन किया जाएगा। छात्राएं को नारकंड़ा का भ्रमण करेंगी।
समीक्षा बैठक : रिकांगपिओ उपायुक्त कार्यालय में सुबह 11:00 बजे नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक होगी। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दाैरा : मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह 11:00 बजे से चौपाल विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. भारती आजाद देंगी अपनी सेवाएं।