बैठक : रामपुर में शाम 4:00 बजे सभी वार्डों के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक होगी। उपायुक्त हर्ष अमरेंद्र सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
प्रदर्शन :
किसान-बागवान सुबह 11:00 बजे मांगों को लेकर चौधरी अड्डा रामपुर में प्रदर्शन करेंगे। लूहरी परियोजना प्रभावित मुआवजे और जमीन बेदखली को लेकर रोष
प्रदर्शन करेंगे।
समीक्षा बैठक :
रिकांगपिओ में सुबह 11:00 बजे आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति व वन अधिकार अधिनियम-2006 की समीक्षा बैठक। बैठक की राजस्व एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता करेंगे।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. प्रवीण सिंह अपनी सेवाएं देंगे।