फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय निरमंड में ड्रग्स अडिक्शन विषय से संबं​धित जागरूकता कार्यक्रम जानकारी देते व
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति निरमंड इकाई ने ड्रग्स एडिक्शन विषय से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी ने की। कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में डॉ. सोहन चंदेल ने ड्रग्स एडिक्शन के साथ-साथ जीवन के विविध आयामों और पहलुओं पर अपना वक्तव्य दिया। वक्ताओं ने भी नशे से संबंधित ज्वलंत समस्याओं पर विचार साझा किए। प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ड्रग्स एडिक्शन समिति के संयोजक डॉ. मदन ठाकुर, डॉ. संदीप ठाकुर, डाॅ. आरके जिश्टू सेवानिवृत्त प्राचार्य डीएवी कॉलेज कोटखाई, पार्षद नगर पंचायत निरमंड देवराज कश्यप, ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव सतपाल पुंडीर, ज्ञान विज्ञान समिति निरमंड के समन्वयक मान ठाकुर, महेश्वर सिंह, सुरेश कुमार और गुलपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें