फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में जनप्रतिनिधियों को सिखाए जा रहे पंचायती राज के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट, वित्तीय प्रबंधन से लेकर नशे और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की छह पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायत संचालन, वित्तीय प्रबंधन, विकास योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने पंचायत स्तर पर स्वच्छता को प्राथमिकता देने और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। पंचायतीराज विभाग के उप निरीक्षक जसवीर गुप्ता ने पंचायतों के बजट, वित्तीय प्रबंधन और ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और दायित्वों के साथ पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को तैयार करने और प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में थाना ननखड़ी के एसएचओ ने नशे, चिट्टा और पॉक्सो एक्ट से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। बीएमओ ननखड़ी राकेश राणा की ओर से पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने सहित विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में भी बताया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें