फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल के आईएन मेहता बने हिमाचल बार काउंसिल के चेयरमैन

विज्ञापन
आईएन मेहता बने हिमाचल बार काउंसिल के चेयरमैन।
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया है। उनकी इस नियुक्ति से चौपाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मेहता वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित कर चुका है। कानून के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। आईएन मेहता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के विधि, मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार विभाग में संयोजक हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के इसी विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बार काउंसिल चेयरमैन चुने जाने पर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें