फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में भाजपा ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
कोटखाई में लोक निर्माण विभाग का घेराव करते भाजपा नेता चेतन बरागटा और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विभाग के अधिशासी अभियंता कांग्रेस एजेंट की तरह कार्य कर रहे : बरागटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा ने वीरवार को रोहड़ू में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने लोक निर्माण विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। बरागटा ने कहा कि कोटखाई में लोक निर्माण विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। विभाग के अधिशासी अभियंता कांग्रेस एजेंट की तरह काम कर रहे हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। बरागटा ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र में कई सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। केंद्र सरकार से सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन बजट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा। राशि को कांग्रेस नेताओं की ओर से अपने चहेते लोगों में बांटा जा रहा है। जिन सड़कों पर डंगे लगाने और मरम्मत की सख्त जरूरत है, वहां कोई कार्य नहीं हो रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी, तो भाजपा कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागवानों से जुड़े मुद्दों पर रोष रैली भी निकाली।

कोटखाई में लोक निर्माण विभाग का घेराव करते भाजपा नेता चेतन बरागटा और कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें