रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काओबिल और क्याव में वीरवार को डूअर्स मानवतावादी संगठन ने एक दिवसीय आपदा सुरक्षा जागरूकता शिविर लगाया। संगठन अधिकारी अनुराधा ने कहा कि सराहन शिक्षा खंड में चरण-4 स्कूल पहल के तहत आपदा की तैयारी पर आधारित शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यार्थियों को घायल व्यक्ति की सहायता करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने पट्टी बांधना, घायल व्यक्ति की सहायता, बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास किया।