कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की जंजैली पंचायत में एंटी चिट्टा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के प्रधान शिवराम बाली ने लोगों को चिट्टे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि चिट्टा समाज में युवाओं को विनाश की ओर धकेलता जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को चिट्टे जैसे घातक नशे की जानकारी दी और उन्हें चिट्टे को खत्म करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। साथ ही साथ चिट्टे और इसमें संलिप्त व्यक्तियों की सूचना देने वाले को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को जहां एक और प्रोत्साहन राशि दी जाती है, वहीं उनका नाम गुप्त रखा जाता है। युवाओं को चिट्टे जैसे जानलेवा नशे से बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।