पलेही पंचायत के घोरला में बैंक के अधिकारी ग्रामीणों विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दे
नित्थर (कुल्लू)। पलेही पंचायत के घोरला गांव में साक्षरता एवं जन विकास समिति के तहत वीरवार को वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में हिमाचल ग्रामीण बैंक नित्थर के असिस्टेंट मैनेजर सत्य प्रकाश सहनी ने ग्रामीणों को बैंक की योजनाएं बताईं। बीमा सखी और बीमा मित्र ब्लॉक कॉर्डिनेटर रंजना शर्मा ने ऑनलाइन और नेट बैंकिंग से हो रही धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण बैंक की ऑनलाइन एप, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की ऑनलाइन सर्विस और पीएनबी की ऑनलाइन एप सहित अन्य बैंक एप के बारे में जागरूक किया। शिविर में पंचायत के 40 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ब्लॉक कॉर्डिनेटर रंजना शर्मा, बीमा मित्र महिला मंडल प्रधान चूड़ी मेहता, अमन शर्मा और वार्ड सदस्य घोरला सहित अन्य उपस्थित रहे।
संवाद