नागाधार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 1 लाख, 20 हजार और ट्रॉफी से किया सम्मानित
राजीव चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के नागाधार में कृषि नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर यंग स्पोर्ट्स क्लब पनेल ने कब्जा जमाया है। क्रिकेट प्रतियोगिता में 44 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीयूष आनंद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने युवाओं से खेल खेलो-नशा छोड़ो का आह्वान किया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच यूथ स्पोर्ट्स क्लब पनेल और कृषि युवक मंडल नागाधार के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पनेल ने 8 ओवर में पांच विकेट खोकर 100 रन का लक्ष्य नागाधार के समक्ष रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृषि युवक मंडल नागाधार की टीम 70 रन पर ढेर हो गई। कृषि नवयुग मंडल नागाधार के अध्यक्ष अजय नलवा ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख, 20 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 55, 000 और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर राजीव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में देवता साहिब पल्थान देलठ भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर नीतीश ठाकुर, रोबिन ठाकुर, प्रशांत नलवा, सतीश मेहता और तरुण नलवा सहित कई अन्य मौजूद रहे।