फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोलिया में मोटे अनाज और स्थानीय प्राकृतिक उत्पादों का बताया महत्व

विज्ञापन
चौपाल की ग्राम पंचायत पोलिया में खाद्य प्रसंस्करण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान वि
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। विकास खंड चौपाल की पोलिया पंचायत में खाद्य प्रसंस्करण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) की ओर से आरकेवीवाई परियोजना के अंतर्गत किया गया। शिविर में लोगों को मोटे अनाज और स्थानीय प्राकृतिक उत्पादों का महत्व बताया। विश्वविद्यालय से आए विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने अपने व्याख्यान में मोटे अनाज और स्थानीय प्राकृतिक उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनके मूल्य संवर्धन से आय में वृद्धि के साथ पोषण गुण भी सुरक्षित रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं, खाद्य व्यवसाय स्थापित करने की प्रक्रिया, पंजीकरण, ब्रांडिंग और विपणन के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में प्रतिभागियों को मफिन, जैम, स्क्वैश, पास्ता और प्राकृतिक जैव एंजाइम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने प्रशिक्षण में विशेष रुचि दिखाई और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विपणन और उचित लेबलिंग की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें