फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी मेले में व्यापारी से अवैध वसूली, जांच शुरू

Sat, 13 May 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले में व्यापारियों से अवैध वसूली की गई। व्यापारी की शिकायत पर नगर पंचायत आनी ने जांच शुरू कर दी है। मेला कमेटी के किसी सदस्य पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। उत्तर प्रदेश से आए एक व्यापारी मुराद अली ने बताया कि कमेटी के एक व्यक्ति ने उससे 1,000 रुपये दुकान का किराया लिया।
विज्ञापन

जब उससे रसीद मांगी तो कमेटी सदस्य ने कहा कि वह कल रसीद देगा। जब दूसरे दिन नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता अपने सदस्यों सहित व्यापारियों से धन एकत्र करने के लिए पहुंचे तो व्यापारी ने कहा कि उससे तो पैसे ले लिए गए हैं। व्यापारी से जब उस सदस्य का नाम जानना चाहा तो व्यापारी ने कहा कि वह नाम नहीं जानते।
शक्ल सूरत से वह उस व्यक्ति को पहचान लेंगे। यह कहकर कमेटी ने उनकी रसीद काटी और व्यापारी से इस तरह डबल वसूली की गई। बीते वर्ष भी आनी मेले में व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला चर्चा का विषय बना था। नगर पंचायत की अध्यक्ष होमेश्वरी जोशी ने बताया कि कुछ लोग बदनाम करने की साजिश में लगे हैं। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। उक्त व्यापारी से जो 1,000 रुपये की अवैध वसूली की गई है, उसे पूरी छानबीन के बाद वापस करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें