फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में दुकानाें, ढाबों पर दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक धर्मशाला में हुई। इसमें सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने टीबी मुक्त 100 दिवसीय अभियान को बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने के दिशा-निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। अभियान के दौरान जोखिमपूर्ण लोगों का छाती का एक्स-रे और टीबी जांच की जाएगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बैनर लगाकर जानकारी जन मानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जन भागेदारी के अंतर्गत सभी निक्षय मित्र शपथ लेंगे। इस दौरान जोखिमपूर्ण आबादी के लिए जिला कांगड़ा रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 निक्षय किटों को प्रदान करने के लिए रेडक्रॉस सचिव ओपी शर्मा को सम्मानित किया। साथ ही नूरपुर से स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजेश सहोत्रा को 100 निक्षय मित्रों को जोड़ने के लिए निक्षय बैच लगाकर सम्मानित किया। डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि आम जनमानस तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें