फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने को लेकर भड़के परियोजना के ठेका मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, वेतन की आड़ में नौकरी से निकालने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 1500 मेगावाट जल विद्युत परियोजना के ठेका मजदूरों ने परियोजना प्रबंधन पर वेतन की आड़ में मजदूरों को नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है। मजदूरों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण एसजेवीएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन 1500 मेगावाट संबंधित सीटू ने शुक्रवार को झाकड़ी में एसजेवीएनएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन के महासचिव कामराज, अध्यक्ष गुरदास, कौल राम और शुरम लाल बंशटू ने कहा कि दुख की बात है कि नवरत्न एसजेवीएनएल 1500 मेगावाट परियोजना में ठेकेदार के माध्यम से रखे मजदूरों को दिसंबर की 13 तारीख होने पर भी वेतन नहीं मिल पाया है। ये मजदूर अक्तूबर और नवंबर से वेतन के लिए तरस गए हैं। ये सभी मजदूर पिछले 15-18 साल से लगातार काम कर रहे हैं। यह पहली बार है जब एसजेवीएनएल प्रबंधन की ओर से ठेकेदार की आड़ में मजदूरों के वेतन मांगने की आड़ में नौकरी से निकालने की साजिश रची जा रही है। जब ठेकेदार की ओर से अक्टूबर माह ,का वेतन नहीं दिया गया तो मुख्य प्रबंधन एसजेवीएनएल की जिम्मेदारी थी कि वो श्रम कानून का पालन करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए वेतन मजदूरों को समय पर दे। यह काम भी एसजेवीएनएल ने नहीं किया। नवंबर का वेतन भी अभी माह की 13 तारीख हो जाने पर भी मजदूरों को अभी तक नहीं दिया गया। इस कारण मजदूरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर वेतन न मिलने के कारण मजदूर दुकानदार का बिल, बच्चों की फीस और मकान मालिक को समय पर किराया न दे पाने से परेशान हैं। एसजेवीएनएल में काम कर रहे मजदूरों का शोषण खुले तौर पर किया जा रहा है। मजदूर नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों को समय रहते वेतन नहीं दिया गया तो यूनियन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर दीप राम, कली, निशा, कमला, दिलमुनि, नीतू सुखमणि पुष्पा हिमालय, दौलत राम, सुरेश कैलाश भण्डारी, अमर सिंह यशवंत नेगी, जालमी राम, फुला सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें