रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में इग्नू सेंटर जुलाई सत्र 2026 के लिए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट कार्यक्रम और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की तिथि को 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया है। अध्ययन केंद्र 1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर की सहायक समन्वयक प्रोफेसर प्रमिला कुमारी ने बताया कि जो अभ्यर्थी इग्नू से अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरा नहीं कर पाए वे 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश और पुन: पंजीकरण भी करवा सकते हैं। सहायक समन्वयक ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों और पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों से आग्रह किया कि इस अवसर का लाभ उठाएं। इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर में आकर संपर्क कर सकते हैं।