रामपुर बुशहर। इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर में शुक्रवार को समन्वयक डाॅ. टीडी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनवरी सत्र की परीक्षा को लेकर चर्चा की गई। डाॅ. टीडी वर्मा ने कहा कि परीक्षा 1 दिसंबर से 14 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा में जनवरी सत्र के जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं, वह सभी परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित इग्नू आई कार्ड, एडमिट कार्ड साथ लाना और परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में विद्यार्थियों ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न भी पूछे और उनके संशय का निवारण भी किया गया।