रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र-1110 में जनवरी सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में 31 जनवरी तक प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि जो शिक्षार्थी किसी कारणवश नियमित तौर पर अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं या वे अभ्यर्थी जो कार्यरत हैं, उनके लिए इग्नू एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां से आप घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। वर्मा ने कहा कि इग्नू में अनुसूचित जाति और जनजाति में संबंध रखने वाले जिन अभ्यर्थियों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हैं, वह इग्नू से स्नातक स्तर की शिक्षा निशुल्क में ग्रहण कर सकते हैं। डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि इग्नू में जनवरी सत्र 2026 के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो विद्यार्थी इग्नू में पहले से पंजीकृत हैं, वे 15 जनवरी से पहले फिर से पंजीकरण कर सकते हैं।