रोहड़ू। मिड-डे मील वर्कर यूनियन इकाई रोहड़ू संबंधित सीटू ने रोहड़ू में सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान निर्णय लिया कि मिड-डे मील वर्करों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो छह मई को पूरे प्रदेश में सैकड़ों मजदूर विशाल रैली करेंगे। कार्यक्रम में सीटू जिला उपाध्यक्ष सुनील मैहता और सीटू जिला महासचिव अजय दुलटा उपस्थित रहे। मैहता ने कहा कि मिड-डे मील वर्करों की मांगों और केंद्र सरकार की विरोधी नीतियों के खिलाफ मई महीने में हिमाचल प्रदेश में हड़ताल की जाएगी। प्रदेश में कार्यरत 21 हजार मिड-डे मील वर्करों की स्थिति बेहद दयनीय है। इस दौरान 13 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान बवीता, महासचिव लेखराज, कोषाध्यक्ष रंजीता और उपप्रधान सूरज देवी, कविता, अर्चना, सचिव ललिता, स्नेह लता व केश राम को बनाया गया। इसके अलावा मीरा, सुनील कुमार, गुड्डी देवी, सुषमा नेगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। संवाद