फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चियोग में बन रहा आइस स्केटिंग रिंक, बर्फ के खेल से निखरेगी प्रतिभा

विज्ञापन
चियोग में अंतिम चरण में चल रहा आईस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
. जल्द शुरू होंगे शिविर, स्थानीय खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा
विज्ञापन


बीते साल भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे थे प्रदेशभर के खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के चियोग में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सोगू देवता बखोग मंदिर कमेटी डौरन की ओर से यह कार्य करवाया जा रहा है। जल्द ही यहां बर्फ के खेल से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी। चियोग में स्केटिंग रिंक के लिए बन रहा विशाल मैदान लगभग 115 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा है, जो आइस स्केटिंग के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानक (60/30 मीटर) से भी काफी बड़ा है। कमेटी के कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा और सदस्य सोहन ठाकुर ने बताया कि मैदान को समतल करने का कार्य शुरू हो चुका है। पिछली बरसात से उबड़-खाबड़ हो चुके मैदान की सतह को समतल करने के लिए भारी मशीनों की सहायता से मिट्टी डाली जा रही है। मिट्टी की ठोस सतह बनाने के उद्देश्य से रोलर चलाया जा रहा है। काम की तेजी को देखते हुए अगले सप्ताह मैदान में पानी के जमने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इन दिनों तापमान काफी कम है, जिससे मैदान में भरा पानी जल्द जमना शुरू हो जाएगा। पानी के पूरी तरह जम जाने के बाद यहां आइस स्केटिंग शिविर लगाए जाएंगे। बीते साल भी इसी मैदान में राज्य स्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसमें भारतीय आइस स्केटिंग संघ के कई पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्रदेश के कई राज्यों से आए खिलाड़ियों ने इस स्थान को स्केटिंग के लिए आदर्श बताया था। आइस स्केटिंग प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर ने बताया कि मैदान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तापमान अनुकूल स्तर पर पहुंचने के बाद मैदान में पानी डालकर उसे जमाया जाएगा। इसके बाद इस सत्र के कैंप व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन




स्थानीय बच्चों के लिए प्रतिभा निखारने का सुनहरा मौका

पिछले साल प्रदेश संघ ने स्केटिंग के कई शिविर लगाए थे। इसमें हिमाचल के लगभग अस्सी खिलाड़ियों ने कैंप में प्रशिक्षित कोच के अनुभवों से भरपूर फायदा उठाया था। इस रिंक के तैयार होने से क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को आइस स्केटिंग में अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। संघ की ओर से स्थानीय स्कूलों, नागरिकों से खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने का अभियान चलाने की अपील की है। ऊपरी शिमला में किन्नौर के काजा गांव के बाद यह रिंक खिलाड़ियों के लिए एक बेहतर विकल्प का रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें