आईएएस अधिकारी विजय कुमार गोद लेंगे आनी स्कूल। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
मेरा स्कूल मेरा अभिमान के अंतर्गत पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का किया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। मेरा स्कूल मेरा अभिमान के अंतर्गत आईएएस अधिकारी विजय कुमार आनी स्कूल को गोद लेंगे। दो मई को आनी क्षेत्र के प्रथम आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में जिलाधीश कानपुर उत्तर प्रदेश विजय कुमार पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के पूर्व छात्र रह चुके हैं। विजय कुमार 2015-16 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्रों को कॅरिअर के टिप्स भी देंगे। संघर्ष से शिखर पर पहुंचे विजय सिंह के लिए आनी नगर निवासी नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम भी करेंगे, जिसमें कस्बे के वरिष्ठ नागरिक भी शामिल होंगे। - संवाद