फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिवाली पर रामपुर से अतिरिक्त बसें नहीं चलाएगा एचआरटीसी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
. लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहा रामपुर डिपो
विज्ञापन

. त्योहार पर घर लौटने वाले लोगों को नहीं मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिवाली के त्योहार पर रामपुर से अपने घरों को लौटने वाले लोगों को इस बार बसों की कमी के कारण परेशाना होना पड़ सकता है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर डिपो की ओर से दिवाली के दौरान अतिरिक्त बसें चलाने की कोई योजना नहीं है। रामपुर डिपो लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहा है। क्षेत्र में पहले से ही कई रूटों पर पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दिवाली के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ बढ़ने की आशंका है। दिवाली से पहले एसजेवीएन की झाकड़ी, रामपुर और लूहरी परियोजनाओं में काम करने वाले बाहरी राज्य के लोगों समेत नेपाल मूल के मजदूर अपने घरों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि एचआरटीसी रामपुर डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। वर्तमान में दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, हरिद्वार और जम्मू के लिए निगम के 12 रूट चल रहे हैं। रामपुर से अन्य जिलों और राज्यों को लौटने वाले लोगों को इन्हीं बसों पर ही निर्भर रहना होगा। यह बसें पूरी तरह से पैक होकर जा रही हैं। बता दें कि पिछले साल दिवाली के दौरान रामपुर डिपो ने दो अतिरिक्त बसें चलाई थीं। इसके अलावा नौकरी, शिक्षा समेत अन्य कार्यों के सिलसिले में बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले रामपुर, आनी, निरमंड के लोग त्योहार पर घर लौटते हैं। अतिरिक्त बसें नहीं चलने से उन्हें बसों में सीट पाने के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। हालांकि, एचआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार शिमला रामपुर की ओर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

शिमला से चलेंगी अतिरिक्त बसें
रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर ने बताया कि रामपुर से अतिरिक्त बसें नहीं चलाई जा रही हैं। बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोगों के लिए शिमला से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें