फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रार्थना पत्र चालकों-परिचालकों को न दी जाए छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम प्रबंधन से बिना अनुमति (प्रार्थना पत्र) लिए रविवार को चालकों-परिचालकों के अवकाश काटने पर निगम मजदूर संघ ने रोष जताया है। संघ ने प्रबंधन से कर्मचारियों के आवेदन करने के बाद ही उन्हें रविवार को अवकाश पर भेजने की मांग की है। इसके साथ ही संघ ने रामपुर में अवैध रूप से चल रही निजी बसों, टैक्सियों और ट्रैक्स वाहन संचालकों पर शिकंजा कसने की मांग की है।
विज्ञापन

परिवहन मजदूर संघ की बैठक का आयोजन रामपुर बस अड्डे में किया गया। इसकी अध्यक्षता परिवहन मजदूर संघ रामपुर इकाई के अध्यक्ष हरीश कुमार ने की। इस दौरान परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन बिना प्रार्थना पत्र कर्मचारियों को रविवार को रेस्ट पर भेज रहा है। साप्ताहिक अवकाश कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र के बगैर न कटवाए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर में निजी बसें, ट्रैवलर, ट्रैक्स और टैक्सियां नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं। निगम की बसों के अधिकतर रूटों की समयसारिणी पर ही ये वाहन दौड़ाए जा रहे हैं, जिसके चलते निगम को लाखों का चूना लग रहा है। उन्होंने रामपुर के पुराने बस अड्डे पर निरीक्षक की तैनाती करने की मांग उठाई है। संघ ने आरोप लगाया कि निगम कर्मियों को स्थानीय पुलिस का भी उचित सहयोग नहीं मिल रहा है। पुराने बस अड्डे से निगम की बसों को तो तुरंत भेजने के निर्देश दिए जाते हैं, जबकि अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। ऐसे में निगम की आमदन प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। संघ ने कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभावपूर्ण रवैये पर रोक लगाने की भी मांग उठाई। इस अवसर पर पंकज कुमार, रमेश कुमार, रतन लाल, किशोर कुमार, नवीन चंद्र, सुशील, सुनील कुमार, नवीन कुमार, जगदीश चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें