फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दिवाली पर रिकांगपिओ से एचआरटीसी ने चलाईं अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर रिकांगपिओ से एचआरटीसी ने चलाईं अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

. चंडीगढ़, अंबाला और शिमला रूट पर पांच अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू
. यात्रियों की मांग बढ़ने पर आगे भी बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रिकांगपिओ डिपो ने विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। तीन नवंबर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत चंडीगढ़, अंबाला और शिमला रूट पर पांच अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इससे त्योहार के दौरान अपने घरों और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रिकांगपिओ डिपो से अभी तक चंडीगढ़ के लिए दो, अंबाला के लिए दो और शिमला के लिए एक अतिरिक्त बस का संचालन किया जा रहा है। त्योहार के चलते इन रूटों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से बसों में भीड़ की स्थिति बन रही है। ऐसे में निगम की ओर से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अतुल गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यदि यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होती है और अतिरिक्त बसों की मांग आती है, तो उसके अनुसार सेवा का विस्तार किया जाएगा। निगम का प्रयास है कि दिवाली के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें