फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एचआरटीसी चालक की संदिग्ध हालात में मौत, क्वार्टर में बेहोश मिले 46 वर्षीय संतोष कुमार

Sun, 15 Nov 2026 10:35 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

रामपुर बुशहर में एचआरटीसी के 46 वर्षीय चालक संतोष कुमार की चाटी स्थित क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी कर्मचारी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में एचआरटीसी चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। रामपुर डिपो में तैनात 46 वर्षीय चालक संतोष कुमार चाटी स्थित अपने क्वार्टर में बेहोशी की हालत में मिले। साथी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान मंडी जिले की सरकाघाट तहसील के गांव लूणाधा, फतेहपुर निवासी संतोष कुमार (46) पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद के रूप में हुई है। वह एचआरटीसी रामपुर डिपो में चालक के पद पर तैनात थे।

साथी कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार चाटी स्थित क्वार्टर में थे। इस दौरान साथी कर्मचारियों ने उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद बिना देरी किए उन्हें उपचार के लिए एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकना माना जा रहा कारण
प्रारंभिक जांच में संतोष कुमार की मौत का संभावित कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर ब्रौ थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण करने के साथ फोटोग्राफी भी की। पुलिस के अनुसार, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज
डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें