फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस का एयर ब्रेक पाइप लीक, चालक की सूझबूझ ने बचाई सवारियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हलाइला-कोटखाई रूट पर जा रही थी एचआरटीसी की बस, कोकुनाला के पास हादसा
एचआरटीसी की खटारा बसें लोगों के लिए बनीं परेशानी कुछ दिन पहले टूटा था चक्का
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस का अचानक एयर ब्रेक पाइप लीक हो गया और चालक ने सूझबूझ से बस को पहाड़ से टकराकर बचाई सवारियों की जान। एक सप्ताह पहले भी आदर्शनगर-कोटखाई रूट पर एक बस का चक्का टूट गया था।
एचआरटीसी की खटारा बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुईं। हैं। बसें आए दिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाती हैं, जिससे सवारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। एचआरटीसी की यह खटारा बसें हादसों को न्योता दे रही हैं। ऐसा ही ताजा मामला सोमवार को सामने आया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एचआरटीसी की एचपी03 बी-6128 नंबर की बस सोमवार को हलाइला-कोटखाई रूट पर जा रही थी। कोकुनाला के पास पहुंचने पर बस के ब्रेक लगना बंद हो गए। बस में कई लोग सवार थे। चालक ने इस मौके पर सूझबूझ से काम लिया।
चालक ने बस को एक किनारे से पहाड़ी से टकरा कर घसीटना शुरू किया, जिससे बस धीमी होकर रुक गई अन्यथा बस अनियंत्रित होकर दूसरी ओर खाई में गिर सकती थी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। यात्रियों ने चालक का धन्यवाद किया। साथ यात्री निगम प्रबंधन को कोसते नजर आए। इस हादसे के बाद चालक ने अड्डा पर सूचना दी। वहीं, यात्री अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर निकल गए।
उधर, बस की जांच में सामने आया कि बस का एयर ब्रेक होज पाइप लीक हो गया था, जिससे ब्रेक नहीं लग पाए। इसी तरह का एक हादसा करीब एक सप्ताह पहले भी हुआ था। इस हादसे में आदर्श नगर-कोटखाई बस का चालक साइड का चक्का ही टूट गया था। इस दौरान में भी चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया था। उस बस में भी 20 सवारियां सवार थीं।
खटारा बसों के संचालन से निगम प्रबंधन पर कई सवाल उठ रहे हैं। आए दिन बसें खराब हो रही है। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन निगम प्रबंधन की ओर से सुधार होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

हलाइला-कोटखाई रूट पर जा रही बस की एयर ब्रेक पाइप लीक हो गई थी। चालक ने सूझबूझ से पहाड़ी से बस को घसीट कर रोका है। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। -जोगिंद्र सिंह, कार्यकारी अड्डा प्रभारी, कोटखाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें