फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेहरा कैंची से आगे नहीं जा पा रही एचआरटीसी बसें, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। चौंराधार-पनेऊ सड़क की खस्ताहालत के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें जेहरा कैंची से आगे नहीं जा पा रही हैं। सोमवार को आनी-पनेऊ रूट पर चलने वाली बस एचपी 06-5146 डगान नाला जीरो प्वाइंट से थोड़ा आगे फंस गई। चालक की सूझबूझ से बस को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन आगे शुकीधार के पास सड़क किनारे रखे मलबे के कारण बस की खिड़की पत्थर से टकरा गई। कई जगहों पर संकरी और खराब सड़क के कारण चालक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और आखिरकार बस जेहरा कैंची से आगे नहीं बढ़ सकी। इसे लेकर मंगलवार को स्थानीय महिलाओं ने रोष प्रदर्शन किया और एचआरटीसी प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिला मंडल बागी और महिला मंडल रिश्ता की महिलाओं को लोक निर्माण विभाग ने आश्वासन दिया था कि बस पनेऊ तक जाएगी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो महिलाओं ने एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया । महिला मंडलों का कहना है कि कई सालों से उनके क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सड़क की बदहाली के कारण बसें पनेऊ तक नहीं जा पातीं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़कें अधिकतर दलदली रहती हैं और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

सड़क सुधार की मांग

महिला मंडल बागी की सत्या ठाकुर, अनू देवी, फुला देवी, प्रिया, रीना, आशा, वीना, कांता, प्रेम लता, लता, मंजू, राधा देवी, शन्ना देवी और महिला मंडल रिश्ता की वेद ठाकुर, नीलवंती, रक्षा, राधा सहित अन्य महिलाओं ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग जे.सी.बी मशीन लगाकर जीरो प्वाइंट से पनेऊ तक सड़क की ड्रेसिंग करे, ताकि बसों की आवाजाही सुचारु हो सके।
प्रशासन का जवाब

इस मामले में लोनिवि के एसडीओ मनीष का कहना है कि सड़क को दुरुस्त करने का कार्य जारी है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वहीं, एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है कि जेहरा कैंची के आगे डंगा बैठ जाने से बस को आगे भेजना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें