फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस स्टॉप सरांह में पलटी एचआरटीसी की बस, तीन घायल

विज्ञापन
चौपाल के सरांह में पल्टी परिवहन निगम की बस - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल के सरांह बस स्टॉप में सोमवार सुबह करीब 6:20 बजे एचआरटीसी की बस एचपी-03बी 6172 पलट कर नीचे पार्किंग में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बस में चालक पवन कुमार और परिचालक धर्म प्रकाश समेत छह सवारियां थीं। इनमें से तीन यात्रियों को चोटें आई हैं। यह बस तारा देवी डिपो की है और सरांह से चौपाल आ रही थी, लेकिन सरांह बस स्टॉप पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों में खगना के चिला गांव निवासी संतोष शर्मा पुत्र दिला राम, परिचालक शिमला के धामी निवासी धर्म प्रकाश पुत्र नरायण दत्त और कुपवी के गांव जुब्बली के अनिल पुत्र सुंदर सिंह शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। जहां से दो घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि परिचालक समेत दो सवारी को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

चौपाल के सरांह में पल्टी परिवहन निगम की बस- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें