कुमारसैन में आयोजित बैठक में पैंशनर एसोसिएशन संघ कुमारसैन के पदाधिकारी और सदस्य सामुहिक चित्
प्रदेश सरकार के प्रति पेंशनर एसोसिएशन कुमारसैन ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सचिवालय कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में शिमला सचिवालय में गेट मीटिंग की थी। इसके लिए हिमाचल सरकार ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की, जो कि अनुचित है यह बात वेलफेयर ब्लॉक पेंशनर एसोसिएशन कुमारसैन के अध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर ने कहे। कुमारसैन में सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों संघ कुमारसैन ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता हरदयाल सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वेलफेयर ब्लॉक पेंशनर एसोसिएशन कुमारसैन इस कार्रवाई का विरोध करता है। हिमाचल प्रदेश स्टेट सेवानिवृत्त संगठन ने सरकार को 15 सितंबर तक मांगों के समर्थन में नोटिस दिया है। इसका उपमंडल सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी कुमारसैन पूरा समर्थन करते हैं। सरकार से मांगों के लिए उचित कदम उठाने की मांग करती है।