फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएमसी का नया फरमान सेब बागवानों पर प्रहार : चेतन बरागटा

विज्ञापन
कोटखाई के गुम्मा में एचपीएमसी कार्यालय में कर्मचारी से संवाद करते भाजपा नेता चेतन बरागटा। स्रोत
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने एचपीएमसी की ओर से जारी नई गाइडलाइन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पहले से ही संकट झेल रहे सेब बागवानों के लिए बड़ा झटका है। प्राकृतिक आपदाओं और बाजार की मार से जूझ रहे बागवानों पर अब एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब की पेमेंट के लिए उद्यान कार्ड, आधार कार्ड के साथ जमाबंदी जैसे दस्तावेज मांगकर अतिरिक्त सत्यापन और कागजी औपचारिकताओं का बोझ डाला जा रहा है, जिससे भुगतान में अनावश्यक देरी हो रही है। चेतन बरागटा बागवानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ गुम्मा स्थित एचपीएमसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एचपीएमसी की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन को तत्काल वापस लेने की मांग की। यदि सरकार को एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब की राशि का भुगतान करने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो इसका समाधान बागवानों से संवाद कर निकाला जाना चाहिए न कि इस तरह की गाइडलाइन जारी कर भुगतान में देरी के लिए रास्ते तलाशे जाएं। बरागटा ने कहा कि प्रदेश का बागवान सरकार के इस रवैये को गंभीरता से देख रहा है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस क्षेत्र से जुड़े शिक्षा मंत्री इस अहम मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह गाइडलाइन वापस नहीं ली गई और बागवानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो भाजपा बागवानों के हित में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस शर्त को हटा का बागवानों को उसके सेब का पुरानी तर्ज पर भुगतान करे, जिससे बागवानोंं को बार-बार एचपीएमसी कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें