फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ट्रकों का भाड़ा और मजदूरों को पैसा तक नहीं दे पा रही एचपीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रावला क्यार ट्रांसपोर्ट सोसायटी को अभी तक नहीं हुआ राशि का भुगतान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू।
एचपीएमसी अभी तक सेब की बोरियों काे ढोने वाले ट्रकों का भाड़ा और मजदूरों की दिहाड़ी तक नहीं दे पाया है। बोरियों के ढुलान का टेंडर कोटखाई क्षेत्र की दी रावला क्यार ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी को दिया गया था। इस कार्य के अंतर्गत कोटखाई, टुटूपानी और रोहड़ू क्षेत्र से बोरियों का ढुलान करने के साथ मजदूरों की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सोसायटी के पास थी। एचपीएमसी ने सोसायटी को डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान करना है। बोरियां ढोने वाले ट्रकों का भाड़ा और मजदूरों की राशि आज दिन तक एचपीएमसी ने सोसायटी को नहीं दी है। इसके चलते सोसायटी को भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संस्था की ओर से ट्रक मालिकों, मजदूरों और पेट्रोल पंप का भुगतान करना बाकी है। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि समय पर भुगतान न मिलने से संस्था की वित्तीय स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है और कार्य संचालन भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में संस्था ने एचपीएमसी विभाग से आग्रह किया है कि उनके पास लंबित सोसायटी की बकाया राशि को जल्द से जल्द जारी किया जाए ताकि ट्रक मालिकों, मजदूरों और अन्य संबंधित पक्षों का भुगतान किया जा सके। दी रावला क्यार ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान पप्पु सनैईक ने बताया कि एचपीएमसी ने अभी तक ट्रकों का भाड़ा और मजूदरों के दिहाड़ी तक नहीं दी है। इस संबंध में एचपीएमसी के उच्च अधिकारियों से भी बात की है, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने मांग उठाई है कि सोसायटी को शीघ्र से शीघ्र भुगतान किया जाए। एचपीएमसी के शाखा प्रबंधक भवानी सिंह ने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें