फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में मनाया एचपीसीए का स्थापना दिवस

विज्ञापन
ननखड़ी में एचपीसीए के 42वें स्थापना दिवस पर मौजूद खिलाड़ी और पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
समारोह में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 42वां स्थापना दिवस मंगलवार को एचपीसीए सब सेंटर ननखड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान एचपीसीए की स्थापना से लेकर प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।समारोह में सब सेंटर के समन्वयक शमशेर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में भी कई युवा बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और उचित मंच उपलब्ध करवाने में एचपीसीए के सब सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ननखड़ी क्षेत्र में सब सेंटर के माध्यम से स्थानीय युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों ने क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एचपीसीए के 42 वर्षों के सफर को याद करते हुए प्रदेश में क्रिकेट के विकास में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों की भूमिका को भी सराहा गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रशिक्षण गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर खिलाडिय़ों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर ननखड़ी पंचायत प्रधान अभिषेक मेहता, सब सेंटर के कोच अजय मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें