फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बायो-डायवर्सिटी पार्क वजीर बावड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
बायो-डायवर्सिटी पार्क वजीर बावड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्व पर्यटन दिवस पर रामपुर जल विद्युत परियोजना ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत बायो डायवर्सिटी पार्क वजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रामपुर एचपीएस के कर्मचारियों के साथ-साथ अवेरी महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान बायो-डायवर्सिटी पार्क परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की गई और पार्क में एकत्रित कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाकर उचित कचरा प्रबंधन के लिए निर्धारित स्थल तक पहुंचाया गया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का संरक्षण स्थानीय समुदाय, पर्यटकों और संस्थानों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें और प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें