रामपुर बुशहर। नोगली में राज्य सहकारी बैंक शाखा ने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में कार्यकारी सहायक राज कुमार ने ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए। उन्होंने लोगों को अपने बैंक खातों की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने और सतर्क रहने की सलाह दी। राज कुमार ने लोगों को बचत, निवेश और भविष्य की योजनाओं का महत्व समझाया। बीमा योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ईश्वरा देवी, मूलराज, बिशमा, कर्मचंद, रतन चंद और शांता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।