फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेवा राम शर्मा को अध्यक्ष, आनंद सागर को बनाय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ नीरथ और दत्तनगर खंड की नई कार्यकारिणी।
विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ की रामपुर इकाई की बैठक नीरथ के लोक निर्माण विभाग के विश्राम में हुई। बैठक में नीरथ और दत्तनगर जोन के पेंशनरों ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नीरथ और दत्तनगर खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सेवा राम शर्मा को अध्यक्ष और आनंद सागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा श्याम लाल धीमान को महासचिव, प्रभु दास को कोषाध्यक्ष, बुद्धि सिंह मेहता को सलाहकार और जुगनू राम को संगठन सचिव चुना गया। इस दौरान पेंशननों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। साथ में प्रस्ताव भी पारित किया। अध्यक्ष सेवा राम शर्मा ने ईमानदारी पूर्वक और एकता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सभी ने आपसी सहमति से निर्णय लिया की नीरथ के पेंशनर 17 अक्तूबर की रोष रैली में भाग लेने शिमला जाएंगे। बैठक में सभी ने प्रदेश में आई आपदा पर शोक व्यक्त किया। बैठक में पेंशनरों ने विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव विनोद नेगी, रामपुर खंड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान, रामपुर खंड के संगठन सचिव मोतीलाल बुशैहरी और विजय प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें