फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वार्ड 8 और 9 के लोगों को भी देना होगा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में रह रहे मकान मालिकों से अब टैक्स वसूलेगी। यह निर्णय बैठक में लिया गया। इससे पहले नगर परिषद इन दो वार्डों के भवन मालिकों से टैक्स नहीं लेती थी। बैठक में दो मनोनीत पार्षद अनु गोस्वामी और कमल स्वरूप ने नए वार्डों में लॉकडाउन के दौरान गृहकर न लेने की बात रखी। उनका कहना है कि वार्ड नंबर 8 और 9 में अभी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इससे लोगों को गृहकर देने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

रामपुर नगर परिषद में शुक्रवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष सुमन घागटा ने की। इसमें कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान मासिक आय-व्यय, पूर्व बैठक की कार्यवाही अनुमोदन, इंदिरा मार्केट प्रथम चरण में बनी नवनिर्मित कार पार्किंग को जल्द शुरू करने, वार्ड 8 और 9 में गृह कर वसूलने, स्वीकृति मानचित्रों पर विचार, विकासात्मक कार्यों पर विचार सहित कई मुद्दों पर मंथन किया गया। निर्णय लिया गया कि अवैध रूप से बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सब्जी विक्रेताओं को सब्जी बेचने के लिए स्थायी जगह का चयन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में बने चिल्ड्रन पार्क को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। बैठक में कार्यकारी अधिकारी नप एवं तहसीलदार विपिन ठाकुर, पार्षद विशेषर लाल, नीलम गुप्ता, उषा चौहान, नरेश नेगी, कर्ण शर्मा, साधना शर्मा, अनु कुमार गोस्वामी, कमल स्वरूप भारद्वाज सहित नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें