फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरूट गांव में पांच और तरीगली में एक परिवार ने खाली किए मकान

Fri, 28 Jul 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
आनी खंड की कोहिला पंचायत के थरुट गांव पर भूस्खलन बना खतरा
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कोहिला पंचायत के थरुट गांव में भूस्खलन का खतरा मंडराया हुआ है। गांव के 5 परिवारों के 24 सदस्यों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। वे अब साथ लगती बुछैर पंचायत के जाओं गांव में अपने दोघरे और अपने रिश्तेदारों के घरों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थरुट गांव में शुक्रवार सुबह अचानक पहाड़ी से मलबा आ गया जो ठाकुर दास, जोगेंद्र कुमार, बुध राम, चंद्र कुमार और नोरु राम की जमीन पर जा गिरा। वहीं मलबे से उपरोक्त लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। ठाकुर दास के करीब 15 पालतू मुर्गों की मलबे में दबकर मौत हो गई है जबकि गांव के आगे की जमीन भी खिसकने लगी है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए साथ लगते गांव के लोग आए और उन्होंने सामान निकालकर जाओं गांव पहुंचाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने एसडीएम आनी नरेश वर्मा को सूचित कर दिया है जिन्होंने पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोहिला पंचायत प्रधान अनीता का कहना है कि ग्रामीणों का नुकसान हुआ है। मदद को लेकर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, बटाला पंचायत के तरीगली में बेलीराम ठाकुर, कड़ैलल में केहर सिंह और संजीव कुमार के मकानों को भूस्खलन के चलते खतरा पैदा हो गया। दोनों घरों को खाली करवाया गया। वहीं इसके अलावा कटोली में भीमा नंद शर्मा के घर के आगे भूस्खलन हुआ जिसमें सड़क किनारे रखी उनकी एक बाइक मलबे में बह गई। इसके अलावा पावी के गोपाल शर्मा के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है यहां उनके घर के आगे डंगा ढह गया। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

बॉक्स

भारी बारिश से आनी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन होने से जहां लोक निर्माण विभाग को भारी क्षति पहुंची है वहीं आनी के सभी 60 बस रूट प्रभावित हुए हैं। अड्डा प्रभारी रमेश गुप्ता ने बताया कि सुरक्षित स्थानों तक ही बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें