फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कक्षस्थल में पहाड़ से गिरीं चट्टानें, दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 28 Jul 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर उपमंडल के कक्षस्थल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर पर उस समय दंपती और उनके बेटे सहित 6 मजदूर थे। सभी ने खतरे को भांपते हुए भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मकान मालिक धर्मेंद्र सिंह नेगी निवासी चगांव ने बताया कि शुक्रवार सुबह अचानक पहाड़ी में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से चट्टानों के गिरने की आवाज सुनाई दी। घर से भागकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। उन्होंने कहा कि चट्टानों के गिरने से दोमंजिला मकान के 15 कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत रही कि गोशाला भूस्खलन की चपेट में आने से बच गई। कहा कि उम्रभर की कमाई पलभर में तबाह हो गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

उधर, एससी टू डीसी संजीव भोट ने कहा कि कक्षस्थल में पहाड़ी दरकने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। एक पालतू कुत्ता भी दब गया है। गाय और अन्य पशुओं सहित लोग सुरक्षित हैं। प्रशासन की टीम मौके पर नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें