फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खशकंडी गांव में आग से दो मंजिला घर जला

विज्ञापन
खशकंडी में आग से क्षतिग्रस्त घर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के दलगांव पंचायत के तहत खशकंडी गांव में शनिवार रात को आग से एक घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग को पूरे गांव में फैलने से रोक लिया। आग से पुराने घर में रह रहे एक नेपाली मजदूर का सामान जलकर राख हुआ है। जानकारी के अनुसार, खशकंडी गांव में शनिवार देर रात को प्रेम चंद पुत्र फागुनू राम के मकान मे अचानक आग लग गई। उस समय गांव में भूंडा महायज्ञ के लिए हर घर में मेहमान पहुंचे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और सभी ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। यदि समय काबू नहीं पाया गया होता तो आधा गांव आग की चपेट में आ गया होता। आग से दो मंजिला लकड़ी के पुराने घर में नेपाली मूल के मजदूर का सारा सामान जल कर राख हो गया। प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजा गया है। एसडीएम रोहडू विजय वर्धन ने कहा कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें