फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश में तीन मंजिला मकान जला, लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश में तीन मंजिला मकान जला, लाखों की संपत्ति राख
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात की घटना, मकान मालिक परिवार के साथ बाहर गया था
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश(कुल्लू)। दलाश रिवाड़ी सड़क पर शुक्रवार देर रात एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में मकान के तीन कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
पुलिस चौकी लूहरी से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11 बजे दलाश रिवाड़ी मार्ग के किनारे बने अशोक कुमार पुत्र संतोष कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। लकड़ी से बने इस मकान के तीन कमरे और उसमें रखा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। मकान के साथ ही एक कमरे का गोदाम भी था। आग की लपटों ने इस गोदाम को भी अपने आगोश में ले लिया। मकान में जब आग लगी तो अशोक कुमार परिवार सहित घर से कहीं बाहर गया था। आग लगने की सूचना जैसे ही अशोक कुमार के भाई विक्की को लगी तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग आनी को सूचित किया और जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तब तक मकान पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। वहीं घटना को लेकर दलाश पंचायत प्रधान मोहर सिंह ने लूहरी पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते की पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी लूहरी हेमचंद ने बताया कि आग लगने के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है। आग की इस घटना में पांच से सात लाख रुपये तक के नुकसान का आकलन किया गया है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि आग से तीन कमरों का मकान जलने की सूचना मिली है। नुकसान की रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित परिवार को मुआवजा जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें