रिकांगपिओ (किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 28 जून से जिले का दौरा करेंगे। मंत्री रविवार को शाम 5:00 बजे रिकांगपिओ पहुंचेंगे और रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 29 को पूर्वाह्न 11:00 बजे कैबिनेट मंत्री एकीकृत जनजातीय विकास प्राधिकरण भवन के सम्मेलन कक्ष में किन्नौर कैलाश यात्रा पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 30 जून को जगत सिंह नेगी दोपहर 1:00 बजे कल्पा पंचायत घर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। बागवानी मंत्री 1 जुलाई को सुबह 9:00 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे।