फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की अच्छी फसल के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं बागवान : डॉ. श्याम शर्मा

विज्ञापन
चौपाल की पंचायत किरन में बागवानी शिविर में उप​स्थित लोग व विशेषज्ञ
विज्ञापन
किरन पंचायत में बागवानी जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । उपमंडल चौपाल की किरन पंचायत में बागवानी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बगीचे का वैज्ञानिक व विस्तार प्रबंधन योजना के बारे में बागवानों को जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यान विकास अधिकारी चौपाल डॉ. श्याम शर्मा ने की। उन्होंने कहा सेब की अच्छी पैदावार के लिए आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से बागवानी की जरूरत आज की मांग है। उन्होंने कहा कि सेब की अच्छी फसल प्राप्त करने की गुणवत्ता के लिए बागवान वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं। इस क्षेत्र का बागवान बहुत परिश्रमी है और भौगोलिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र सेब बागवानी के लिए बहुत उपयुक्त है, लेकिन पौधों की गलत विधि से काट-छांट के कारण उत्पादन में कमी आ रही है और फलों में अच्छी गुणवता नहीं आ रही है। बागवानी प्रसार अधिकारी गोपाल रान्टा ने कहा कि बागवानों को मिट्टी की जांच करवा कर ही बगीचों में खाद का प्रयोग करना चाहिए, जिससे बागवान अनावश्यक वित्तीय बोझ से बचने के साथ ही सेब की गुणवत्तायुक्त फसल भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ के सचिव विजय जूरटा ने कहा कि इस क्षेत्र में बागवानों को पौधों की काट-छांट व बगीचों के वैज्ञानिक प्रबंधन की आवश्यकता है। जुरटा ने विभाग के वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि इस पिछड़े क्षेत्र के बागवानों को समय समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें