फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले में दिवसीय अश्व प्रदर्शनी शुरू, 93 हजार में बिका चामुर्थी

विज्ञापन
लवी मेले के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली अश्व प्रदर्शनी में पहुंचे चामुर्थी घोड़े। संवाद
विज्ञापन
पाटबंगला मैदान में खरीद फरोख्त शुरू, 3 अक्तूबर को उपायुक्त करेंगे समापन
विज्ञापन

92 हजार और 80 हजार रुपये में भी बिके चामुर्थी घोड़े, दो नवंबर को होगी किसान संगोष्ठी
लवी मेले की सदियों पुरानी परंपरा का दिखा रंग, तीन नवंबर को होगा सर्वश्रेष्ठ घोड़े का चयन
घोड़ों की 800 और 400 मीटर दौड़ के साथ गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में अश्वों का कारोबार शुरू हो गया है। रविवार से रामपुर के पाटबंगला मैदान में तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी शुरू हुई। पहले ही दिन स्पीति घाटी से पहुंचे चामुर्थी घोड़ों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई। प्रदर्शनी में सबसे महंगा घोड़ा 93 हजार रुपये में बिका। इसके अलावा एक घोड़ा 92 हजार और दूसरा 80 हजार रुपये में भी बिका। अगले दो दिन तक रामपुर में अश्व प्रदर्शनी का रोमांच बना रहेगा।
सदियों से रामपुर के लवी मेले की पहचान रही अश्व प्रदर्शनी के लिए रविवार सुबह से ही मैदान में अश्वपालकों का पहुंचना शुरू हो गया। पहले दिन पिन घाटी, लाहौल और स्पीति से करीब 80 घोड़े पहुंचे। पशुपालन विभाग ने अश्वों का पंजीकरण शुरू किया। पहले दिन 80 अश्वपालकों का पंजीकरण किया गया। यह प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

पहले दिन पिन घाटी के शूल्डिन दोर्जे का चामुर्थी घोड़ा सबसे महंगा बिका। उन्होंने यह घोड़ा उत्तराखंड के खरीदार को 93 हजार रुपये में बेचा। उन्होंने एक अन्य घोड़ा 92 हजार रुपये में बेचा। लाहौल-स्पीति के मूद गांव निवासी श्रीपद्म जिमेट ने उत्तराखंड के विजय पाल को एक घोड़ा 80 हजार रुपये में बेचा। इसी अश्वपालक ने एक गेल्डिंग घोड़ा उत्तरकाशी के जस्तवारी निवासी यासीन को 70 हजार रुपये में बेचा। अश्व प्रदर्शनी में उत्तराखंड से सबसे अधिक खरीदार आते हैं।
दो नवंबर को अश्वों के पंजीकरण के साथ अश्वपालकों और पशुपालकों के लिए किसान संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें अश्वों और अन्य पशुओं के रखरखाव, खानपान और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। तीन नवंबर को सर्वश्रेष्ठ घोड़े का चयन, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता और घोड़ों की 800 व 400 मीटर दौड़ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। वह प्रतियोगिताओं के विजेता अश्वपालकों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, ज्यूरी डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि लवी मेला समिति और पशुपालन विभाग की ओर से अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। विभाग ने अश्वों के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की है। पहले दिन 80 अश्वों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 93 हजार रुपये में सबसे महंगा घोड़ा बिका। प्रदर्शनी में अगले दो दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें