फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हनी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सीमा में वार्षिक एथलेटिक मीट में विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए। संवाद 
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान रहे। एथलेटिक मीट का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर और गोला फेंक प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के हनी ने पहला स्थान हासिल किया। बीएम तृतीय वर्ष के अंशुमान ने दूसरा स्थान और बीए द्वितीय वर्ष के मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की अक्षिता ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की तान्या ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की अदिति ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के अभय ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के रिदम ने दूसरा और एमए के छात्र चंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की पलक ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की स्नेहा ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की आशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के हनी ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के अंशुमान ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष के मोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की सूची ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की तान्या ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें