फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला में होम स्टे इकाइयों में पाई खामियां, सफाई व्यवस्था भी नहीं ठीक

विज्ञापन
सांगला में जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक ने सांगला में होमस्टे इकाइयों का क
विज्ञापन
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने दी दबिश, किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/किन्नौर। सांगला घाटी में होम स्टे इकाइयों और कैंपिंग साइट पर पर्यटन विभाग की टीम ने दबिश दी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक ने सांगला वैली की पंचायत रकछम, बटसेरी, थेमगारंग और सांगला में होम स्टे इकाइयों और कैंपिंग साइट गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ पर्यटन होम स्टे इकाइयों में नियमों की अवहेलना पाई गई और खाद्य सुरक्षा के तहत सफाई व्यवस्था में खामियां पाई गईं। एसडीएम कल्थाइक ने बताया कि सांगला वैली में राज्य सरकार के नियमों की अनुपालना न करने वाले पर्यटन कारोबारियों को अपना पक्ष रखने के लिए 19 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रिकांगपिओ में जिला पर्यटन विकास अधिकारी के समक्ष समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से समय-समय पर सांगला वैली में संयुक्त औचक निरीक्षण किए जाएंगे, ताकि स्थानीय होम स्टे व्यवसाय करने वाले राजस्व कर अदा करें और पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों के दौरान पूरे नियमों के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर सांगला के तहसीलदार हरदयाल सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह वर्मा के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें