फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुल्लू दशहरा ड्यूटी पर गए किन्नौर के 30 गृहरक्षकों को नहीं मिला 12 दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक लगाई गई थी ड्यूटी, भाजपा नेताओं ने सरकार और प्रशासन से जल्द भुगतान की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए गृहरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर के 30 जवानों को अभी तक 12 दिन का वेतन नहीं मिला है। जवानों की ड्यूटी 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक लगाई गई थी। ड्यूटी पूरी होने के बावजूद भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में जवानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष मदन धनेरू, निचार मंडल अध्यक्ष ज्ञावापालदेन नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष दीप ज्योति नेगी और कल्पा मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से जवानों का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जवानों ने पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाई है, लेकिन उन्हें मेहनताने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में समय पर वेतन का भुगतान होना जरूरी है ताकि जवानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उधर, गृहरक्षा प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सुरेश कुमार ने बताया कि कुल्लू से अग्रिम राशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल अवकाश पर हैं और जल्द ही जवानों का वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें