फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में आग से वन संपदा और सेब के बगीचों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजेली और बजोहा घाट में आग की चपेट में आए सेब के पौधे
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कोटखाई क्षेत्र में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जंगलों में लग रही आग से वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ जंगली जीव-जंतुओं के जीवन पर भी संकट मंडरा रहा है। वहीं, आग की चपेट में आने से बागवानों के सेब के पौधे भी झुलस रहे हैं। पिछले कल कोटखाई के पुजेली और बजोहा घाट में आग की घटनाओं से वन संपदा के साथ बागवानों को भी नुकसान पहुंचा है। सर्दियों में जंगलों में सूखी घास और पत्तियों के कारण आग तेजी से फैलती है। वहीं, सेब के पौधों की काट-छांट के बाद कई बागवान टहनियों और सूखे अवशेषों को खुले में जला देते हैं। इससे आग आसपास के जंगलों और बगीचों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। कोटखाई के एसडीएम डॉ. मनु वर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर वह देर शाम स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पटवारी को आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित बागवानों के नुकसान का आकलन किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि बगीचों में काट-छांट के बाद निकलने वाली टहनियों और सूखे अवशेषों को न जलाएं। छोटी सी लापरवाही से जंगलों, पर्यावरण और वर्षों की मेहनत से तैयार बगीचों को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें